नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने लिया संन्यास, गजब है इनके राइज और फॉल की कहानी

पांडियन ने ओडिशा में बीजेडी की हार के बाद संन्यास लेने का ऐलान किया है. उन्होंने बोला कि 'मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहा हूं, अगर मैंने अपनी इस यात्रा में किसी को ठेस पहुंचाई तो मुझे माफ करना.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

VK Pandian Retires: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले वीके पांडियन ने राजनीति से संन्यास ले लिया है. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए इस बात की घोषणा की है. पांडियन ने ओडिशा में बीजेडी की हार के बाद ये बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बोला कि 'मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहा हूं, अगर मैंने अपनी इस यात्रा में किसी को ठेस पहुंचाई तो मुझे माफ करना.'