अखिलेश यादव की शिकायत पर UP में चुनाव ड्यूटी पर तैनात चार दरोगा हुए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
UP By-Election: कानपुर के सीसामऊ में मतदाताओं के पहचान पत्र चेक कर उन्हें वोट डालने से रोकते हुए वापस भेजने का वीडियो मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है.
ADVERTISEMENT

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
UP By-Election: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे है. मतदान के बीच कई जगहों से विवाद की खबरें सामने आ रही है. कई जगह लोगों को मतदान करने से रोकने की भी बातें सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी उपचुनाव के दौरान कुछ समुदायों को मतदान से रोके जाने की शिकायत की है. अखिलेश यादव ने भी फ्री एंड फेयर मतदान की अपील की है और अधिकारियों को इसके लिए चेताया है.
