कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रियंका गांधी ने पार्टी को दिया इतने रुपए का चंदा, राहुल पहले ही दे चुके

डोनेट फॉर देश में पार्टी की मुहिम से जुड़ते हुए राहुल गांधी ने भी अपना योगदान पहले भी दे चुके हैं. तब उन्होंने ट्वीट किया था कि, “मैंने शांतिपूर्ण और प्रगतिशील भारत के लिए अपना योगदान दिया.

ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi
google news

Congress ‘Donate for Desh’: प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गतिविधियों को संचालित करने के लिए ‘तिलक स्वराज फंड’ की शुरुआत की थी. इसका मकसद असहयोग आंदोलन के लिए पैसे जुटाना था ताकि ‘स्वराज’ की स्थापना हो सके. आज लगभग सौ साल बाद कांग्रेस ने ‘Donate for Desh’ अभियान शुरू किया है ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके, चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली तानाशाह सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष खड़ा किया जा सके और संविधान को बचाया जा सके. http://donateinc.in पर लॉग ऑन कर आप भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.’