ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर कांग्रेस पार्टी ने जारी किया बयान, बोली-'दुख की घड़ी में परिवार के साथ', जानें और क्या कहा

मल्लिकार्जुन खरगे ने अली हुसैनी खामेनेई की मौत पर गहरा दुख जताते हुए सैन्य कार्रवाई की निंदा की. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और वैश्विक शांति, संप्रभुता व कूटनीतिक समाधान की वकालत की.

ADVERTISEMENT

Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge
google news

Congress reaction Iran attack: ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई की सैन्य हमले में हुई मौत के बाद कांग्रेस पार्टी ने बयान समाने आया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर इस घटना पर दुख जताया. खरगे ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युद्ध की औपचारिक घोषणा के बिना किए गए सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई की टारगेटेड हत्या की निंदा करती है." उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस इस गहरे दुख की घड़ी में सुप्रीम लीडर के परिवार, ईरान के लोगों और दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है."