लोकसभा के लेटेस्ट ओपिनियन पोल में BJP-कांग्रेस को इतनी सीटें, जानिए क्या है INDIA अलायंस का हाल?

पिछले दिनों India TV-CNX का ओपिनियन पोल आया जिसमें कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब दिखाई गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Opinion Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में इस समय जबरदस्त माहौल है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने पिछले दिनों अपने उम्मीदवारों की पहली भी लिस्ट जारी कर दी है. अन्य सीटों के उम्मीदवारों पर मंथन लगातार जारी है. अब ये भी कयास है कि, इसी हफ्ते या अगले हफ्ते में चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों का ऐलान भी कर सकता है. चुनाव से पहले इसी बीच ओपिनियन पोल और सर्वे का दौर चल रहा है. रोज नए सर्वे के आंकड़े आ रहे है. पिछले दिनों India TV-CNX का ओपिनियन पोल आया जिसमें कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब दिखाई गई. वहीं अब टाइम्स नाउ-ईटीजी ओपिनियन पोल आया है. आइए आपको बताते हैं क्या है Times Now- ETG के सर्वे के आंकड़े.