Pahalgam Terror attack: ऑल पार्टी मीटिंग में सरकार ने माना- चूक हुई है, राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष बोला- हम साथ हैं

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माना कि चूक हुई है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ होता तो हम यहां क्यों बैठे होते?

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मीटिंग में सभी पीएम मोदी की गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने उठाए सवाल.

point

विपक्ष ने पूछा- खुफिया तंत्र कहां था?

point

विपक्ष ने पूछा- मदद पहुंचने में वक्त क्यों लग गया?

पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. यहां विपक्ष ने सवाल उठाया कि खुफिया जानकारी कहां थी? सेना कहां थी? जहां हमला हुआ वहां सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे? इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं हैं? गृह मंत्री अमित शाह इन सवालों के जवाब दिए. आखिरकार सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष ने मामले पर सर्वसम्मति से सरकार को पूर्ण समर्थन देने की बात कही.