पनौती वाला विवाद और बढ़ा, ये किसने दिल्ली पुलिस से कर दी राहुल गांधी की शिकायत?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान की एक रैली में जबसे ‘पनौती मोदी’ कहा है, इसे लेकर और बवाल बढ़ गया है.

ADVERTISEMENT

पनौती वाला विवाद और बढ़ा, ये किसने दिल्ली पुलिस से कर दी राहुल गांधी की शिकायत
पनौती वाला विवाद और बढ़ा, ये किसने दिल्ली पुलिस से कर दी राहुल गांधी की शिकायत
Google CTA

Rahul Gandhi news: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को मिली हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर पनौती शब्द ट्रेंड कर रहा है. मैच को गुजरे आज तीसरा दिन है, लेकिन X (पहले ट्विटर) पर ये शब्द टॉप ट्रेंड में अभी भी दिख रहा है. असल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान की एक रैली में जबसे ‘पनौती मोदी’ कहा है, इसे लेकर और बवाल बढ़ गया है. मामले ने इतना तूल पकड़ा है कि सुप्रीम कोर्ट के एक वकील और खुद को समाजिक कार्यकर्या बताने वाले विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस से ही शिकायत कर दी है.