लॉरेंस गैंग से धमकी पर पप्पू यादव ने सरकार से मांगी सुरक्षा तो बृजभूषण सिंह ने कह दिया से सब

Brijbhushan Sharan Singh ने Pappu Yadav पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया और कहा कि बिहार के एक बाहुबली सांसद हैं जो हर मुद्दे पर बोलते हैं और अब उन्होंने सुरक्षा मांगना भी शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Brijbhushan Sharan Singh on Pappu Yadav: बिहार के बाहुबली और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया. पप्पू यादव ने इस धमकी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की. बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस मामले में टिप्पणी की है. हालांकि उन्होंने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए सुरक्षा मांगने की ट्रेंड को एक ‘फैशन’ बताया है.