पप्पू यादव ने जिसे हराया अब उसी के समर्थन में मांगे वोट, रुपौली में RJD प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन का किया ऐलान

Pappu Yadav News: पप्पू यादव के समर्थन देने पर बीमा भारती भावुक हो गईं. उन्होंने कहा जब भी मेरे ऊपर विपत्ति आई है, तब हमारे अभिभावक सांसद पप्पू यादव ने हमेशा साथ दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pappu Yadav News: लोकसभा चुनाव के बाद अब देश के कई राज्यों में उप चुनाव होने वाले है. बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने है जहां खूब सियासत देखी जा रही है. इस सीट पर NDA और महागठबंधन आमने-सामने है. NDA की ओर से जनता दल यूनाइटेड ने कलाधर मंडल को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने बीमा भारती पर एक बार फिर भरोसा जताया है. रुपौली में आरजेडी-जेडीयू के बीच सीधा मुकाबला है. इन सब में सबसे दिलचस्प बात ये है कि, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बीमा भारती को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.