लॉरेंस की धमकी के बाद राहुल गांधी की खास इस लीडर ने दिया दखल तो पलट गए पप्पू यादव!

Pappu Yadav-Ranjeet Ranjan: रंजीत रंजन ने मीडिया से साफ किया कि पप्पू यादव के बयान से उनका और उनके बच्चों का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि भले ही वे पप्पू की पत्नी हैं, लेकिन पिछले डेढ़-दो सालों से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Ranjeet Ranjan: संसद में पति-पत्नी का साथ काम करना कोई नया नहीं है. पप्पू यादव और रंजीत रंजन की जोड़ी इसलिए खास है कि दोनों अलग-अलग दलों का प्रतिनिधित्व करते हैं. जहां पप्पू यादव एक निर्दलीय सांसद हैं, वहीं रंजीत रंजन कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं. लोकसभा में जहां अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक ही पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए एक-दूसरे के बगल में बैठते हैं, वहीं पप्पू और रंजीत अपने अलग-अलग राजनीतिक रुख के कारण चर्चा में बने रहते हैं.