Shesh Bharat: एयरपोर्ट का प्लान कैंसल कर जॉब देने की फैक्ट्रियां लगाएंगे, एस कीर्तना ने ऐसा क्या प्लान बनाया कि मना नहीं कर सके विजय?
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने किसानों के विरोध को देखते हुए परंदूर में 27,400 करोड़ रुपये के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है. हालांकि, सरकार द्वारा पहले से अधिग्रहित 1,802 एकड़ जमीन किसानों को वापस न देकर वहां उद्योग लगाने के फैसले से विवाद गहरा गया है.
ADVERTISEMENT

एस कीर्तना ने ऐसा क्या प्लान बनाया कि मना नहीं कर सके विजय
27 हजार करोड़ का मेगा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट... हमेशा के लिए खत्म! मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने वो कर दिया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. किसानों के आंदोलन के आगे सरकार झुक गई. एयरपोर्ट का प्लान कैंसल हो गया लेकिन कहानी में ऐसा सस्पेंस आ गया है, जिसने किसानों की नींद उड़ा दी है. एयरपोर्ट रद्द हो गया, लेकिन किसानों की 1,800 एकड़ जमीन सरकार वापस नहीं करेगी. सरकार ने साफ कह दिया कि जमीन वापस नहीं होगी, वहां फैक्ट्रियां लगेंगी. तमिलनाडु में अब विजय की सरकार इन सवालों से घिरी है कि ये विकास की जीत है या किसानों के साथ बहुत बड़ा खेल? विपक्ष कह रहा है- विजय ने तमिलनाडु का भविष्य 10 साल पीछे धकेल दिया. किसान पूछ रहे हैं- जब एयरपोर्ट नहीं बन रहा, तो हमारी पुश्तैनी जमीन क्यों हड़प रहे हो?
