live blog active
लाइव

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत बेहद अहम होने जा रही है. केंद्र सरकार आज लोकसभा में परीक्षा सुधार से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश करेगी, जबकि NEET पेपर लीक, छात्र आंदोलन और प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. दिनभर की हर अपडेट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT

लोकसभा में आज पेश होगा परीक्षा सुधार बिल
लोकसभा में आज पेश होगा परीक्षा सुधार बिल
Google CTA

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मॉनसून सत्र 2026 के दूसरे हफ्ते की शुरुआत आज से हो रही है. नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष के जोरदार हंगामे की वजह से पहला हफ्ता पूरी तरह धुल गया था. इस गतिरोध के बाद अब सरकार एक सख्त कानूनी प्रावधान वाला बिल आज लोकसभा में पेश करने जा रही है.

  • 12:52 PM • 27 Jul 2026

    गौरव गोगोई ने छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई पर अमित शाह से मांगा जवाब

    Parliament Session LIVE: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने छात्र प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा मेंसस्पेंशन ऑफ बिजनेस मोशन का नोटिस दिया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर हुए हमले और पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे आज भी छात्रों के मन में डर का माहौल बना हुआ है.

    गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे मामले पर सदन में जवाब दें. उन्होंने यह भी दावा किया कि घायल छात्रों से मिलने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि कई छात्र अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने और पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है.

     

  • 12:47 PM • 27 Jul 2026

    राज्यसभा में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हंगामा, सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित

    Parliament Session LIVE: राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. कांग्रेस की तरफ से डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की. विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

  • 11:34 AM • 27 Jul 2026

    संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का हुआ स्वागत, NDA सांसदों ने पहनाया पाग

    Parliament Session LIVE: शनिवार को देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद जब वे आज यानी सोमवार को सदन पहुंचे तो वहां गजब का माहौल देखने को मिला. मकरद्वार पर NDA सांसदों ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मान के तौर पर पाग भी पहनाया. फिर सभी सांसद उन्हें सम्मान के साथ सदन के अंदर ले गए. 

  • 11:23 AM • 27 Jul 2026

    लोकसभा में हंगामे के बीच सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित

    Lok Sabha Live: सदन में जारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. अब सदन की बैठक दोपहर 12 बजे फिर शुरू होगी.