Shesh Bharat: चंद्रबाबू नायडू और BJP के लिए खतरे की घंटी! दक्षिण फतह के लिए पवन कल्याण ने चला सबसे बड़ा दांव
तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अब जनसेना पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहे हैं. 'सेना प्रस्थानम' के जरिए उन्होंने दिल्ली में 'राष्ट्र प्रथम' का नारा दिया. आंध्र में टीडीपी के साथ वोट बैंक और विस्तार की सीमाओं के कारण वे तेलंगाना, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में पार्टी फैलाकर अपना राजनीतिक वजन बढ़ाना चाहते हैं.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat: पवन कल्याण तेलुगू फिल्मों के इतने बड़े स्टार हैं कि पवन स्टार पुकारे जाते हैं. उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद आंध्र की राजनीति में ये मुकाम हासिल किया कि चंद्रबाबू नायडू की सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं. राजनीति सेट थी. सब बढ़िया चल रहा था लेकिन तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय के उदय ने पवन कल्याण को झकझोर दिया. ऐसा झकझोरा कि आंध्र की राजनीति में मन नहीं लगने लगा. पवन कल्याण ने बदला है अपना 'गियर, जो टीडीपी और बीजेपी दोनों के लिए खतरे की घंटी है.