PDP-NC का वादा- 'J&K में फिर से लागू करेंगे आर्टिकल 370', गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 'कोई सवाल ही नहीं'
J&K Election: निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरण में मतदान होगा. वहीं चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.
ADVERTISEMENT

J&K Election: निर्वाचन आयोग ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर(J&K) के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया. साल 2019 में J&K से आर्टिकल 370 हटने के बाद से प्रदेश से राज्य का दर्जा छिन गया और राष्ट्रपति शासन लग गया. तब से वहां कोई चुनाव नहीं हुए. हाल ही में लोकसभा का चुनाव हुआ और अब विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है.
