'लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च...' लोकसभा चुनाव में BJP के प्रदर्शन पर RSS नेता सुनील आंबेकर का बयान
भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की RSS को लेकर की गई टिप्पणी पर भी आंबेकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'संघ लोकमत परिषद का काम करता है, सीधे चुनाव के कार्यों में नहीं लगता है और वह काम करता है. इस बार भी किया है.
ADVERTISEMENT

RSS: झारखंड की राजधानी रांची में कल राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारकों का आखिरी दिन था. इस दौरान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है सभी को उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए. दरअसल उनसे बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिलने पर सवाल किया था जिसपर उन्होंने ये जवाब दिया.