राहुल गांधी के 'सरकार गिरने' वाले दावे पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- देश में अराजकता फैलाने की बड़ी साजिश

राहुल गांधी के 'एक साल में मोदी सरकार गिरने' के दावे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तीखा पलटवार किया है. पीयूष गोयल ने इसे देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने की बड़ी साजिश बताया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस की अल्पसंख्यक बैठक में 'अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी' वाले बयान पर देश की सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी के इस दावे पर केंद्र सरकार की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए इसे देश में अराजकता और हिंसा भड़काने की एक गंभीर साजिश करार दिया है.