2000 करोड़ का बजट, खर्च सिर्फ 29 करोड़! 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' पर मणिकम टैगोर ने मोदी सरकार को घेरा

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. संसदीय समिति के अनुसार 2024-25 में योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये रखे गए थे, लेकिन खर्च सिर्फ 29.29 करोड़ हुआ. 2.45 लाख अवसरों के बावजूद केवल 16,060 युवाओं ने इंटर्नशिप शुरू की.

ADVERTISEMENT

PM Internship Scheme
PM Internship Scheme
Google CTA

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने योजना के आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. टैगोर ने कहा कि सरकार योजना को लेकर बड़े दावे कर रही है. लेकिन जमीन पर तस्वीर अलग है. उन्होंने संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया है.