नीतीश को खींच माला के अंदर लाए PM मोदी फिर बिहार CM ने इधर उधर जाने पर ऐसा कहा कि लगे ठहाके
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, '2024 लोकसभा चुनाव में आप 400 सीटों के साथ पीएम बनेंगे.
ADVERTISEMENT

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद में थे. वहां उन्होंने 21 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. उसी बीच सीएम नीतीश ने कुछ ऐसा कहा जिसपर पीएम मोदी ठहाके लगाकर हंसने लगे. दरअसल नीतीश कुमार बीजेपी के गठबंधन को छोड़ दूसरे के साथ चले जाने फिर बीजेपी के साथ आ जाने को लेकर बोल रहे थे. सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से कहा कि 'आप पहले भी यहां आए लेकिन हम गायब हो गए थे लेकिन अब आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. आइए आपको बताते हैं आखिर और क्या-क्या कहा नीतीश कुमार ने.
