बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर सियासी संग्राम, PM मोदी के आरोप पर ममता बनर्जी ने पुरानी फोटो दिखाकर किया पलटवार
President Droupadi Murmu West Bengal Visit Controversy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में राष्ट्रपति के कथित अपमान को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाया, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरानी तस्वीर दिखाकर पलटवार किया. इस विवाद ने चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति को और गर्मा दिया है.
ADVERTISEMENT

President Droupadi Murmu West Bengal Visit Controversy
President Droupadi Murmu West Bengal Visit Controversy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान कथित तौर पर हुए "अपमान" को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने हैं. जहां पीएम मोदी ने टीएमसी पर राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाया, वहीं ममता बनर्जी ने एक पुरानी तस्वीर साझा कर प्रधानमंत्री पर ही राष्ट्रपति के अनादर का आरोप लगा दिया है. ये मामला ऐसे समय में समाने आया है जब इसी साल बंगाल में विधानसभा चुनावों हाेने हैं.