चिराग पासवान, मांझी, जयंत चौधरी से लेकर कुमारस्वामी तक को आया फोन, ले सकते हैं शपथ, जानिए लिस्ट में कौन-कौन

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इसी बीच मोदी कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट में शामिल होने जा रहे नेताओं के पास अब शपथ के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इसी बीच मोदी कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट में शामिल होने जा रहे नेताओं के पास अब शपथ के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक अब तक राजनाथ सिंह, जीतन राम मांझी, एजडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल समेत तमाम नेताओं के पास फोन पहुंचे हैं. आइए आपको बतातें है कि अभी तक कितने सांसदों के पास शपथ लेने के लिए फोन आ चुके हैं.