Shesh Bharat: रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने से केंद्र ने रोका? CM के विदेश दौरे के लिए क्यों जरूरी है Political Clearance? समझिए

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को केंद्र से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली है. रेवंत रेड्डी लंदन से अमेरिका नहीं जा पाएंगे और 23 अगस्त को भारत लौटेंगे. तेलंगाना सरकार ने इसे राजनीतिक दबाव बताया है.

ADVERTISEMENT

revanth reddy
revanth reddy
Google CTA

दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने के बाद से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी स्विट्ज़रलैंड, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान समेत 5 बड़े देशों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है कि जब उनका कोई विदेश दौरा बीच में ही रुक रहा है. रेवंत रेड्डी के तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल कैंपेन को केंद्र सरकार से बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर सीएम रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की 'पॉलिटिकल क्लीयरेंस' देने से साफ इनकार कर दिया है. जब केंद्र सरकार ने मना कर दिया तो रेवंत रेड्डी लंदन से एक इंच बाहर कदम नहीं रख पाएंगे. उन्हें केंद्र सरकार के प्रशासनिक निर्णय का सम्मान करना होगा. रेवंत रेड्डी को अपना अमेरिका दौरा छोड़कर 23 अगस्त को वापस देश लौटना पड़ रहा है.