बिहार की इन दो पार्टियों ने जुटाया 680 करोड़ से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में सामने आया पूरा आंकड़ा
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 RUPPs ने 20 हजार रुपये से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपये के चंदे की जानकारी दी. इनमें से 680.655 करोड़ रुपये आम जनमत पार्टी और प्रबल भारत पार्टी को मिले. वहीं 9 पार्टियों ने इस श्रेणी में कोई चंदा घोषित नहीं किया.
ADVERTISEMENT

ADR
राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (RUPPs) ने 20 हजार रुपये से ज्यादा मिले चंदे का हिसाब दिया.
