PM मोदी के चक्कर में प्रणब मुखर्जी के बेटा-बेटी में भयंकर लड़ाई, क्या है पूरा मामला?

अभिजीत मुखर्जी और शर्मिष्ठा मुखर्जी के बीच पिता की राजनीतिक विरासत की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं. राजनीति से तो प्रणब बाबू का परिवार लगभग आउट है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

प्रणब मुखर्जी भारतीय राजनीति के एक सम्मानित चेहरे हैं. उन्होंने अपने जीवन में कांग्रेस पार्टी के साथ 36 साल बिताए और 2012 में भारत के राष्ट्रपति बने. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी और बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी, दोनों राजनीति में सक्रिय रहे, लेकिन पिता के निधन के बाद उनकी राय और राजनीतिक मार्ग अलग-अलग हो गए. जहां अभिजीत ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस जॉइन की, वहीं शर्मिष्ठा ने राजनीति से दूरी बना ली.