प्रणब सेन की कमेटी ने जनगणना को लेकर पूछ दिया ऐसा सवाल कि, सरकार ने कमेटी को ही कर दिया भंग
Standing Committee on Statistics: कहा जा रहा है कि जातीय जनगणना करानी है या नहीं, इसी उधेड़बुन में फंसी सरकार ने सामान्य जनगणना का मामला टाला हुआ है. जब जनगणना पर इसी टालमटोल वाले रवैये को लेकर सवाल उठे तो सरकार ने सवाल उठाने वालों को बाहर कर दिया.
ADVERTISEMENT

Standing Committee on Statistics: भारत सरकार सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय का काम होता है सामाजिक-आर्थिक आंकड़े जुटाना. मंत्रालय उन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार की नीति निर्माण और उन्हें लागू करने के उपाय बताना. इसी काम को और अच्छे से करने के लिए अर्थशास्त्रियों की एक और टीम काम करती है जो स्टैंडिंग कमेटी ऑन स्टैटिस्टिक्स है. कभी देश के चीफ स्टैस्टिटिश्यन रह चुके प्रणब सेन इसके हेड होते थे जो अब नहीं रहे. वैसे हाल ही में उनका पूछा हुआ एक सवाल सरकार को इतना बुरा लगा कि सरकार ने उनकी पूरी टीम को ही खत्म कर दिया.