पीएम मोदी के पैर छूने पर नीतीश पर भड़के पीके, बोले-पूरे बिहार को कर दिया शर्मसार
प्रशांत किशोर ने कहा कि "मोदी की सत्ता में वापसी में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बहुत चर्चा है. उन्होंने कहा, 'वह यह सुनिश्चित करने के लिए पैर छू रहे हैं कि वह 2025 के विधानसभा चुनावों के बाद भी भाजपा के समर्थन से सत्ता में बने रहें.'
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने फिर एक बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. शुक्रवार को भागलपुर में एक सार्वजनिक बैठक में उन्होंने सीएम नीतीश पर आरोप लगाया कि उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर राज्य को शर्मसार किया है. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि वह सत्ता में निरंतरता बने रहे इसके लिए वे ऐसा कर रहे हैं.