पीके ने पहली बार अपनी पत्नी का कराया परिचय, जानिए कौन हैं जाह्नवी दास और क्या करती हैं

प्रशांत किशोर ने अपनी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास का परिचय कराते हुए महिलाओं के योगदान की सराहना की और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज की योजनाओं का खुलासा किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Prashant Kishor-Jahanvi Das: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी अगले साल होने वाले चुनाव में ताल ठोकते नजर आने वाले हैं. 2 अक्टूबर को वह अपने पार्टी का ऐलान करेंगे. पीके पिछले 2 साल से पदयात्रा कर रहे हैं. ऐसे में वे राज्य में घूम-घूमकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता का समर्थन इकट्ठा कर रहे हैं. 25 अगस्त, रविवार को उन्होंने राज्य की राजधानी पटना में 'जन सुराज' महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. पीके ने इस कार्यक्रम में पहली बार अपनी पत्नी को बुलाया.