MGNREGA खत्म करने की तैयारी! मोदी सरकार लाएगी नया ग्रामीण रोजगार कानून, क्या-क्या बदल जाएगा?
MGNREGA Abolish: केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म कर उसकी जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) नाम से नया कानून लाने की तैयारी में है. नए प्रस्ताव में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने और राज्यों की भूमिका बढ़ाने का प्रावधान किया गया है.
ADVERTISEMENT

संसद में पेश किया जा सकता है MGNREGA को रीप्लेस करने वाला नया बिल
MGNREGA Abolish: केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी सबसे बड़ी योजना मनरेगा (MGNREGA) को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. सरकार की योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी अधिनियम, 2005 को खत्म कर उसकी जगह एक नया कानून लाने की है. जिसका नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G रखा गया है. इस नए कानून से जुड़े बिल को संसद में पेश किए जाने की संभावना है.