एक्सक्लूसिव: भाई राहुल गांधी को जिताने और स्मृति को हराने के लिए इस प्लान पर काम करेंगी प्रियंका
रायबरेली और अमेठी में पांचवें चरण में 20 जून को मतदान होना है. इसी के तहत प्रियंका गांधी की टीम ने पार्टियों की खामियों को दूर करने और अमेठी पर फिर से कब्जे के लिए एक फुल प्रूफ प्लान के साथ तैयार है.
ADVERTISEMENT
Priyanka Gandhi Vadra: जैसे-जैसे चुनावी मौसम चरम पर है, कांग्रेस माइक्रो मैनेजमेंट के फार्मूले पर काम करते हुए बीजेपी का मुकाबला करने में जुटी हुई है. लोकसभा के आगामी चरणों में कांग्रेस पार्टी के विरासत की लड़ाई उत्तर प्रदेश की दो सीटों अमेठी और रायबरेली में है. विरासत की इस लड़ाई में प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य भूमिका में दिखती नजर आ रही हैं. 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में हार के बाद से, यह लंबे समय के बाद होगा कि प्रियंका गांधी अगले बारह दिनों के लिए अमेठी के भुवेमऊ गेस्ट हाउस में डेरा डालेगी. उनके डेरा डालने की वजह अपनी पारिवारिक विरासत को बचाने और बीजेपी से अमेठी को वापस जीतने की सबसे बड़ी चुनौती है.