पेपर लीक बिल आज लोकसभा में होगा पेश... तेजस्वी सूर्या, अनुप्रिया पटेल समेत इन युवा सांसदों को मिली NDA की ओर से अहम जिम्मेदारी
NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार आज लोकसभा में परीक्षा सुधार से जुड़ा अहम संशोधन विधेयक पेश करेगी. बिल का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और धांधली पर सख्ती करना है. वहीं विपक्ष नीट, छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.
ADVERTISEMENT

लोकसभा में आज परीक्षा सुधार बिल होगा पेश
Exam Reform Bill 2026: संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार का दिन काफी हंगामेदार और बेहद खास रहने वाला है. डेढ़ महीने से जारी नीट पेपर लीक विवाद और देश भर में छात्रों के कड़े विरोध के बीच केंद्र सरकार आज लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक जैसी धांधली पर नकेल कसने के उद्देश्य से लाया जा रहा यह बिल सीधे तौर पर देश के करोड़ों नौजवानों के भविष्य से जुड़ा है.
