वायनाड हादसे पर अर्ली वॉर्निंग सिस्टम को लेकर उठे सवाल, शाह ने भी दिया जवाब, जानिए क्या है EWS
अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग अर्ली वॉर्निंग की बात करते हैं. मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि 23 जुलाई को भारत सरकार ने घटना होने से 7 दिन पहले ही केरल सरकार को पूर्व चेतावनी दे दी थी
ADVERTISEMENT

Amit Shah on Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से हुई घटना के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक कुल 158 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है. राज्यसभा में कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने अपने संबोधन के दौरान इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. दरअसल, वायनाड आपदा के बाद उनका कहना था कि हमें भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे क्षेत्रों पर चेतावनी प्रणाली के जरिए खास ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि क्या हमारे पास कोई चेतावनी प्रणाली है? एक अलर्ट प्रणाली? क्या हम मिलकर कोशिश करते हैं? दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं करते हैं. कांग्रेस की सांसद के बयान के बाद 31 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके बयान का पलटवार किया है.
