सांसद राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी, अब राज्यसभा में मिला महत्वपूर्ण पद, बनाया गया इस कमेटी का अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की पिटीशन कमेटी  का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन करते हुए इसका ऐलान किया है. जानिए इस नई समिति में और कौन से सदस्य शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
google news

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. दरअसल, राघव चड्ढा को राज्यसभा की पिटीशन कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस महत्वपूर्ण समिति का पुनर्गठन करते हुए इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है. राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार सभापति ने 20 मई से प्रभावी रूप से पिटीशन कमेटी का पुनर्गठन किया है. इस नए पैनल में सदन के 10 सदस्यों को नामित किया गया है. जारी किए गए सरकारी आदेश मे लिखा है कि राघव चड्ढा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.