'गलत पार्टी में सही आदमी था...', राघव चड्ढा ने AAP को कहा अलविदा, पीएम मोदी की तारीफ कर BJP में जाने का किया ऐलान
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी है. क्या है इस राजनीतिक बदलाव की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

राघव चड्ढा ने छोड़ा आम आदमी पार्टी.
देश की राजनीति में आज एक बड़ा भूचाल आ गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार को संदीप पाठक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की घोषणा की.