'मैं वो दरिया हूं जो सैलाब बनेगा', डिप्टी लीडर पद छिनने पर राघव चड्ढा का पलटवार, AAP को लेकर कही ये बात?
आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी उन्हें संसद में बोलने से रोक रही है. चड्ढा ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दे उठाए हैं और उनकी खामोशी को हार न समझा जाए.
ADVERTISEMENT

raghav chadha
आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर मची हलचल के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था, जिसके बाद से ही चड्ढा के अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. अब उन्होंने एक इमोशनल वीडियो संदेश जारी कर सीधे तौर पर पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए हैं.