लंदन से लौट आए राघव चड्ढा, AAP में चल रहे घमासान के बीच सीएम केजरीवाल से मिलें 

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि, राघव चड्ढा आंख संबंधी 'रेटिना डिटेचमेंट' बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज कराने के लिए वह ब्रिटेन में हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच महीनों देश से बाहर रहने के बाद आज राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दिखाई दिए हैं. ब्रिटेन में अपनी आंख की सर्जरी करा कर भारत लौटने के बाद आज वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. बता दें कि, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा लंबे वक्त से अपनी आंखों की सर्जरी के सिलसिले में लंदन में थे. अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही चड्ढा की अनुपस्थिति पर उन्हें लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि आज वो आखिरकार वह वापस आ ही गए और आते ही वो दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे.