राजस्थान में जाकर गेम पलट आए राहुल गांधी? PM मोदी से पूछ लिया ‘OBC’ वाला सवाल
राहुल गांधी ने राजस्थान में आक्रामक चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. राहुल ने चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में जाकर गेम पलट आए राहुल गांधी? PM मोदी से पूछ लिया 'OBC' वाला सवाल
Rahul Gandhi news: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता पिछले दिनों तंज कसते दिखे कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान नहीं आ रहे. उनका इशारा इस ओर था कि राहुल गांधी राजस्थान चुनाव में प्रचार नहीं कर रहे. इस बीच राहुल गांधी ने राजस्थान में आक्रामक चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. राहुल गांधी ने चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया है. राहुल गांधी के पहुंचते ही कांग्रेस की स्थानीय लीडरशिप भी एनर्जाइज नजर आ रही है.