'देश...Compromised PM', पीएम मोदी की सोने और पेट्रोल वाली अपील पर राहुल गांधी का पलटवार, अखिलेश यादव ने भी घेरा

Opposition on PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने, सोना कम खरीदने और मेट्रो उपयोग बढ़ाने वाली अपील पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने इसे सरकार की नाकामी बताया, जबकि अखिलेश यादव ने भाजपा को देश का सबसे बड़ा संकट करार दिया. जानें पीएम मोदी की 7 बड़ी अपील, राहुल-अखिलेश के आरोप और इस मुद्दे पर क्यों गरमाई देश की राजनीति.

ADVERTISEMENT

BJP vs Opposition
पीएम मोदी की अपील पर राहुल-अखिलेश ने घेरा
google news

Rahul Akhilesh on PM Modi Petrol Diesel Gold Appeal:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक रैली से 7 बड़ी अपील की. उन्होंने देशवासियों को कम फ्यूल उपयोग, वर्क फ्रॉम होम, विदेश की जगह देश में ही घूमने और सोने की खरीद को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद विपक्ष ने उन्हें घेर लिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे सरकार की नाकामी बताया तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को ही देश का एकमात्र संकट बता दिया. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.