NDA सरकार के पहले 15 दिनों पर हमलावर हुए राहुल गांधी, पूरी लिस्ट लेकर साधा निशाना

4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए थे. तब से अब तक कई हादसे, हमले और कथित घोटाले सामने आए हैं. इसको लेकर Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सूची शेयर की है. सूची के जरिए राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rahul Gandhi: केंद्र में फिर एक बार एनडीए की सरकार बन गई है. राजनीतिक पार्टियों में चुनाव के समय से वार पलटवार देखा जा रहा है. बीजेपी 2014-19 की तरह पूर्ण बहुमत से सरकार नहीं बना पाई है. हालांकि अपने सहयोगी दलों की मदद से फिर एक बार केंद्र में बैठ गई है. सरकार को बने 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं. विपक्ष तब से लगातार सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार बनने के पहले 15 दिनों में हुए कथित घोटाले और दुर्घटना की एक सूची पोस्ट की है.