पश्चिम एशिया संकट पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, बोले– हालात बिगड़ रहे और प्रधानमंत्री खामोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के युद्धपोत आईरिस देना के इंडियन ओशन में डूबने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी- पीएम मोदी
Rahul Gandhi: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और इसका असर अब भारत के आसपास तक महसूस होने लगा है लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.