राहुल गांधी के बर्थडे पर स्टालिन की 'ठंडी' बधाई, थलापति विजय की गर्मजोशी, क्या राहुल का ये जवाब है नया मास्टरस्ट्रोक?

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर एमके स्टालिन की 'ठंडी' बधाई और थलापति विजय की गर्मजोशी ने तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक की सियासत गरमा दी है. जानिए राहुल गांधी का वो मास्टरस्ट्रोक जिसने नए कयासों को हवा दे दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जन्मदिन पर विजय थलापति और एमके स्टालिन के संदेशों पर राहुल गांधी का जवाब चर्चा में.
google news

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए अपना 56वां जन्मदिन मनाया. वैसे तो पीएम मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तमिलनाडु की राजनीति से आए दो बधाई संदेशों ने.