राहुल गांधी के लेख से क्यों परेशान हुई बीजेपी? वरिष्ठ पत्रकार ने बता दी अंदर की बात

Rahul Gandhi Article: राहुल गांधी ने अपने लेख में नाम लिए बिना अंबानी और अडानी जैसे बड़े व्यापारिक घरानों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एकाधिकार के खिलाफ हैं. वे चाहते हैं कि बिजनेस में कंपटीशन बनी रहे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Saptahik Sabha: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में एक लेख लिखा. राहुल गांधी का ये लेख देश के सभी अखबारों में देश की सभी भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, मराठी में पब्लिश हुआ है. राहुल गांधी के लेख पर बीजेपी हमलावर है. बीजेपी की आलोचना के बाद राहुल गांधी को अपने लेख पर ही सफाई देनी पड़ी. राहुल गांधी को कहना पड़ा कि मैं बिजनेस विरोधी नहीं हूं. उन्होंने अपने लेख में ऐसा कुछ लिख दिया है कि BJP के कई बड़े नेताओं ने उनकी निंदा की है.