राहुल गांधी को बताया नंबर वन आतंकी, फिर जीभ काटने की धमकी; भड़की कांग्रेस ने लिया ये एक्शन

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को निशाना बनाए जाने से कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एनडीए नेताओं की शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अजय माकन ने एनडीए नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में की लिखित शिकायत

point

एनडीए के नेताओं ने एक के बाद भड़काऊ बयानों से राहुल गांधी को बनाया निशाना

point

अजय माकन ने एनडीए नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एनडीए नेताओं द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने से भड़की कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता की सुरक्षा और सुरक्षा को खतरे में डालने के उद्देश्य से दिए गए हैं. देशभर में विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव को देखते हुए शांति भंग करने के उद्देश्य से ये बयान दिए जा रहे हैं. अब इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने एनडीए को निशाना बनाया है.