राहुल गांधी ने पकड़ा शेयर बाजार में बड़ा खेल, छोटे निवेशकों के घाटे पर बड़े प्लेयर्स कमा रहे मुनाफा!

राहुल गांधी ने अब शेयर बाजार में जिस घोटाले की आशंका जताई है उसमें कोई चेहरा नहीं है. न मोदी, न अदाणी, न सेबी, न चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच का.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

छोटे इन्वेस्टर्स के 3 साल में डूबे 1.80 लाख करोड़ रुपए.

point

F&O ट्रेडिंग से पिछले साल 73 लाख इन्वेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है.

शेयर बाजार राहुल गांधी के पर्सनल वेल्थ का भी मामला है और पॉलिटिक्स का भी. राहुल गांधी के लिए शेयर बाजार मोदी सरकार को घेरने का भी हथियार है और देश के छोटे इन्वेस्टर्स के पैसों की हिफाजत का मकसद भी. हो सकता है राहुल गांधी ने शेयर बाजार में पैसे लगा रखे हों इसलिए शेयर बाजार की हर हलचल पर नजर रखते हैं. हो ये भी सकता है कि शेयर बाजार में गड़बड़ियां दिख रही हों, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे हों.