राहुल गांधी को बड़ी राहत दोहरी नागरिकता मामले में फिलहाल दर्ज नहीं होगी FIR, अब हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि पुराने फैसलों के मुताबिक आरोपी को नोटिस देना जरूरी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी जिसमें राहुल अपना पक्ष रखेंगे.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत
Rahul Gandhi Citizenship Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दोहरी नागरिकता के विवाद में उनके खिलाफ फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में स्पष्ट किया है कि एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से पहले राहुल गांधी को नोटिस देना जरूरी है. कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से पहले उसका पक्ष जानना न्याय प्रक्रिया का हिस्सा है.