राहुल गांधी की तारीफ में क्या बोले CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास? राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज
CJP on Rahul Gandhi: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी को 'गुड पर्सन' यानी अच्छा इंसान बताया, जबकि सौरव दास ने कांग्रेस नेता की फिटनेस की तारीफ की. कभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ाने वाले अभिजीत दीपके की बदली राय ने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है. जानिए अभिजीत दीपके, सौरव दास ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

CJP on Rahul Gandhi
राजनीति में विभिन्न दलों और संगठनों के नेता एक-दूसरे के बारे में क्या राय रखते हैं, इसे लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है. हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, उनके सहयोगी सौरव दास और आशुतोष रांका एक निजी चैनल के कॉन्क्लेव में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान जब अभिजीत दीपके से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में राय पूछी गई, तो उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में जवाब देते हुए राहुल गांधी को 'गुड पर्सन' (अच्छा इंसान) बताया. वहीं, उनके सहयोगी सौरव दास ने राहुल गांधी की फिटनेस की सराहना करते हुए कहा कि वे काफी फिट हैं और राजनीति में अमूमन इतने फिट नेता बहुत कम देखने को मिलते हैं.
