'मेरा भाषण अच्छा नहीं लगा तो ED रेड की हो रही तैयारी', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

LoP Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, 'जो 'चक्रव्यूह' बनाया है. इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है. हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे. इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi
कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi
google news

LoP Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) संसद में उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद उन पर छापेमारी करने की योजना बना रहा है. कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ED के 'अंदरूनी लोगों' ने इस बारे में जानकारी दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया. ED के 'अंदरूनी लोगों' ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. मैं बांह फैलाकर ED का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से.'