लाइव

National News Live Updates: मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी, हिंसा से प्रभावित लोगों के राहत शिविरों में जाकर की मुलाकात

अभिषेक

ADVERTISEMENT

NewsTak
social share
google news

National News Live Updates: देशभर की तमाम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज TAK ने एक खास 'लाइव ब्लॉग' शुरू किया है. इस लाइव ब्लॉग में पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल के साथ ही बीजेपी, कांग्रेस पार्टियों और देश में हो रही हर सियासी हलचल के साथ तमाम खबरों पर तत्काल अपडेट दिया जाएगा.

देश की सियासत से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से. 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 04:08 PM • 08 Jul 2024

    मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा किया, जहां हजारों हिंसा प्रभावित लोगों ने शरण ली है. 

     

  • 02:15 PM • 08 Jul 2024

    मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी

    कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के जिरीबाम हायर सेकेंडरी स्कूल राहत शिविर का दौरा किया, हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की और उनके सबसे बुरे समय में सहायता प्रदान की. हिंसा के बाद मणिपुर की उनकी तीसरी यात्रा लोगों के हितों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है.'

     

  • ADVERTISEMENT

  • 01:36 PM • 08 Jul 2024

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी से पूछे तीन सवाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'मैंने आज प्रधानमंत्री से तीन सवाल पूछे हैं. मनमोहन सिंह और पुतिन तथा रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के बीच 10 वर्षों में 16 बार मुलाकात हुई लेकिन पुतिन और पीएम मोदी के बीच 10 सालों में केवल 11 बार मुलाकात हुई है. क्या रूस और भारत के बीच संबंधों में कुछ ठंडापन आ रहा है? दूसरा, भारत का निर्यात मुश्किल से लगभग 3.5 बिलियन डॉलर है लेकिन रूस से हमारा आयात लगभग 46 बिलियन डॉलर है. ये भयंकर व्यापार असंतुलन है. हमारे प्रधानमंत्री की क्या रणनीति है? क्या वे रूस के राष्ट्रपति से इस बारे में बात करेंगे? तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि 50 भारतीय युवा रूसी सेना में लड़ रहे हैं. इसका मतलब है कि यहां कोई नौकरी नहीं है. हमारे प्रधानमंत्री इस पर क्यों चुप हैं?'

  • 01:11 PM • 08 Jul 2024

    देश के प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में जाना नहीं चाहते है: सौरभ भारद्वाज

    दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'पूर्वोत्तर जहां पर चीन धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रहा है वहां एक पूरा राज्य लगभग गृहयुद्ध की तरह पिछले एक साल से जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री वहां पर जाना ही नहीं चाहते हैं. ये बहुत शर्म की बात है. विपक्ष के नेता लगातार ऐसी जगहों पर जा रहे हैं, ये भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है.'

  • 12:49 PM • 08 Jul 2024

    पीड़ित परिवारों को सरकार दे 50 लाख रुपए का मुआवजा: राकेश टिकैत

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भगदड़ की घटना पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'दुखद दुर्घटना है. पीड़ित परिवारों का एक ही सहारा है कि उन्हें आर्थिक मदद मिलनी चाहिए. हमारी मांग है कि मृतकों के पीड़ित परिवारों को कम से कम 50 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाना चाहिए.'

     

  • 12:34 PM • 08 Jul 2024

    राहुल गांधी ने असम बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की

     

  • ADVERTISEMENT

  • 12:17 PM • 08 Jul 2024

    सवा साल से मणिपुर दहक रहा है लेकिन प्रधानमंत्री जी चुप है: मनोज कुमार झा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, 'मणिपुर लोग अपने प्रधानमंत्री को अपने बीच देखना चाहते हैं. सवा साल से मणिपुर दहक रहा है. कितनी जानें चली गई, कैसे दृश्य हमने देखे और प्रधानमंत्री की ओर से जिक्र तक नहीं होता. प्रधानमंत्री जी को इस बात का एहसास करना होगा कि किसी ने उन्हें वोट दिया हो या ना दिया हो, देश के तो प्रधानमंत्री आप ही हैं.'

  • 12:02 PM • 08 Jul 2024

    राहुल गांधी ने असम-मणिपुर बॉर्डर पर जिरीभम हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया

     

  • 11:50 AM • 08 Jul 2024

    रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे. 

     

  • 11:15 AM • 08 Jul 2024

    भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर झारखंड सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

     

  • 11:08 AM • 08 Jul 2024

    झारखंड में आज होगा फ्लोर टेस्ट

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा पहुंचे. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान बहुमत साबित करेंगे. चर्चा के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा. 

     

  • 11:00 AM • 08 Jul 2024

    पीएम को मास्को जाने के लिए समय है लेकिन मणिपुर के लिए नहीं: प्रियांक खड़गे

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के असम-मणिपुर दौरे कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, 'राहुल गांधी) विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. प्रधानमंत्री कहां गायब हैं? मॉस्को जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के पास समय है लेकिन मणिपुर जाने के लिए नहीं है? वहां बच्चों की दो पीढ़ियां शिक्षा से वंचित हो सकती हैं, मणिपुर में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, राहत शिविरों में बाढ़ आ रही है लेकिन प्रधानमंत्री इस पर आंखें मूंदे हुए हैं. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पीएम मोदी मॉस्को नहीं जाना चाहिए. वह प्रधानमंत्री हैं, उन्हें दूसरे देशों में जाकर विश्व नेताओं के साथ काम करना चाहिए. इस पर कोई बहस नहीं है लेकिन वे पहले अपना घर तो संभालें.'

  • 10:45 AM • 08 Jul 2024

    राहुल गांधी ने वाईएस राजशेखर रेड्डी को दी श्रद्धांजलि

    राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी जी को उनकी 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दे रहे है. वो कहते है, वाईएस राजशेखर रेड्डी जी जनता के एक सच्चे नेता, उनका धैर्य, समर्पण और आंध्र प्रदेश और भारत के लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता हममें से कई लोगों के लिए मार्गदर्शक रही है. मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत कुछ सीखा. वह सार्वजनिक जीवन में सदैव उत्कृष्टता के उदाहरण बने रहेंगे. 

     

  • 10:34 AM • 08 Jul 2024

    असम पहुंचे राहुल गांधी

    असम के सिलचर पहुंचने पर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत किया. यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फुलेरताल के यूथ केयर सेंटर में थलाई स्थित राहत शिविर का दौरा करेंगे और फिर मणिपुर के लिए रवाना होंगे. 

     

  • 10:24 AM • 08 Jul 2024

    हालत बिगाड़ने मणिपुर जा रहे है राहुल गांधी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'कुछ लोगों को राजनीतिक यात्रा करने की आदत हो गई है लेकिन जब पश्चिम बंगाल में सरेआम हिंदू महिलाओं को सड़क पर पीटा जाता हो तो युवराज(राहुल गांधी) की उस पर जबान नहीं खुलती और न ही वे उस पर कोई बयान देते हैं. जब मणिपुर के हालात सुधर रहे हैं तो हालात बिगाड़ने जा रहे हैं.'

  • 10:02 AM • 08 Jul 2024

    विश्वास मत आप जीत जाएंगे लेकिन जनता का मन नहीं जीत पाएंगे: विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी

    झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा, 'ये हेमंत सोरेन रिटर्न नहीं बल्कि महाठगबंधन रिटर्न है. 5 साल में इन्होंने झारखंड को देश का सबसे भ्रष्ट राज्य बना दिया. विश्वास मत आप जीत जाएंगे लेकिन जनता का मन नहीं जीत पाएंगे. जनता आपको छोड़ चुकी है. ये महाठगबंधन का अंतिम फ्लोर टेस्ट होगा.'

  • 10:01 AM • 08 Jul 2024

    मुंबई में भारी बारिश लोगों के लिए बनी आफत

    मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिल रहा है. वीडियो कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से है. 

     

  • 09:59 AM • 08 Jul 2024

    आज असम और मणिपुर में रहेंगे राहुल गांधी

     

    विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज असम और मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे. इसके साथ ही वो मणिपुर के राज्यपाल से भी मिलेंगे और एक प्रेस वार्ता भी करेंगे. 

     

follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT