राहुल गांधी को कानूनी चक्रव्यूह में फंसाने की थी तैयारी? बीजेपी की इस गलती से कर्नाटक हाईकोर्ट में पलट गया पूरा मामला

Rahul Gandhi defamation case: 2023 के कर्नाटक चुनाव में PayCM और 40% कमीशन के आरोपों से शुरू हुआ सियासी घमासान अब अदालत तक पहुंचकर पलट गया. हाईकोर्ट ने मानहानि केस खारिज कर राहुल गांधी को बड़ी राहत दी. क्या यह सिर्फ कानूनी जीत है या बदलती राजनीति का संकेत? फैसले ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

Rahul Gandhi Karnataka High Court Verdict: क्या राहुल गांधी को फंसाने की साजिश हुई थी? क्या उन पर लगे मानहानि के आरोप महज एक राजनीतिक स्टंट थे? कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना हथौड़ा चला दिया और राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के एक केस को जड़ से Quash कर दिया. राहुल गांधी के खिलाफ चल रही एक और कानूनी घेराबंदी ध्वस्त हो गई है. कर्नाटक हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता के मानहानि केस को कूड़ेदान में डाल दिया है. ये राहुल गांधी की राजनीतिक जीत है और बीजेपी की कानूनी हार.