पैलेट गन केस में FIR क्यों नहीं? पीड़ित को साथ लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस से मांगा जवाब
राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच के साथ दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. उन्होंने जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पैलेट गन इस्तेमाल की जांच की जानकारी मांगी. FIR दर्ज नहीं होने का आरोप लगाकर वह थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने शिकायत लेने और क्राइम ब्रांच जांच की जानकारी दी.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi protest
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पैलेट गन से घायल होने का दावा करने वाले साहिल लोहबच भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जांच और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी.
