RSS की तारीफ पर कांग्रेस में घमासान के बाद दिग्विजय सिंह से मिले राहुल, सबके सामने दिया रिएक्शन

दिग्विजय सिंह की RSS को लेकर की गई तारीफ ने कांग्रेस में हलचल मचा दी. अब उनके इस पोस्ट पर राहुल गांधी का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्हें टोकते कुछ ऐसा कह दिया कि

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी- दिग्विजय सिंह
राहुल गांधी- दिग्विजय सिंह
Google CTA

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों कांग्रेस के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है. 27 दिसंबर को उन्होंने X पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी. उस तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ दिग्विजय सिंह ने RSS और बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ की थी.