राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कथित दोहरी नागरिकता के मामले में FIR दर्ज करने के आदेश
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी कथित दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज होगी FIR
Rahul Gandhi FIR: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है. कोर्ट ने ने कहा कि कि राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में FIR दर्ज की जाए. बता दें कि ये पूरा मामला राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़ा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता है. इसी विवाद को लेकर अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है.